---Advertisement---

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सितम, मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.7 डिग्री पर पहुंचा; रांची में स्कूल बंद

On: December 27, 2025 10:42 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather Update: झारखंड इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की गिरफ्त में है। सुबह से लेकर देर रात तक घना कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड का असर इतना तेज है कि लोग सुबह-शाम घरों से निकलते ही अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। कई इलाकों में सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, वहीं खुले में काम करने वाले मजदूरों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।


शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है।


और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठिठुरन


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में अभी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना है। ऐसे में नववर्ष की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के बीच होने के संकेत हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज महसूस किया जाएगा।


13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे


राज्य के 24 जिलों में से 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र की 26 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। मैक्लुस्कीगंज और कांके में ओस की बूंदें जम गईं।


अन्य जिलों में दर्ज न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा


लोहरदगा: 5.2 डिग्री
डाल्टनगंज: 5.6 डिग्री
हजारीबाग: 5.3 डिग्री
बोकारो: 6.9 डिग्री
रांची: 7.0 डिग्री
सिमडेगा: 7.3 डिग्री
लातेहार: 7.6 डिग्री
पाकुड़: 8.1 डिग्री
सरायकेला: 8.6 डिग्री
कोडरमा: 8.6 डिग्री
देवघर: 9.1 डिग्री
चाईबासा: 9.2 डिग्री


दिन का तापमान भी नीचे


ठंड का असर केवल रात तक सीमित नहीं है। खास बात यह है कि राज्य के 11 जिलों में अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे दिन के समय भी ठंडक बनी हुई है। धूप कमजोर पड़ने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

शनिवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, उनमें रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा जिला शामिल है।


सावधानी बरतने की अपील


मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका के बीच झारखंड पूरी तरह शीतलहर के असर में नजर आ रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद