---Advertisement---

डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली में पुस्तक मेला का आयोजन

On: December 16, 2025 10:12 PM
---Advertisement---

सिल्ली: – डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली द्वारा 18 से 20 दिसंबर 2025 तक विद्यालय परिसर में प्रथम पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था स्कोलास्टिक इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पुस्तक मेले का उद्घाटन समारोह 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिल्ली उपस्थित रहेंगे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी। तीन दिनों तक चलने वाला यह पुस्तक मेला प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न से 3:00 बजे तक खुला रहेगा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती बी. शरण ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विशेष रूप से विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है तथा यह बच्चों में पठन-पाठन की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। विद्यालय परिवार इस पुस्तक मेले को एक यादगार और ज्ञानवर्धक आयोजन बनाने के लिए उत्साहित है। यह पुस्तक मेला सभी के लिए खुला है और बच्चे अपने माता-पिता या शिक्षकों के साथ आकर पुस्तकों की अद्भुत दुनिया का आनंद ले सकते हैं।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो