---Advertisement---

बिहार चुनाव को लेकर पलामू-गढ़वा में हाई अलर्ट, सील होंगी सीमाएं

On: November 7, 2025 5:04 PM
---Advertisement---

गढ़वा: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है। इस चरण में गया, औरंगाबाद और रोहतास जैसे जिले शामिल हैं, जो झारखंड के पलामू से सटे हुए हैं। मतदान के मद्देनज़र झारखंड के पलामू और गढ़वा जिलों में भी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आगामी 48 घंटों में बिहार से सटे झारखंड के सीमावर्ती इलाकों को पूरी तरह सील किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, बिहार एसटीएफ समेत कई सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम भाग लेगी।

वोटिंग से पहले सीमावर्ती इलाकों को सेनेटाइज (सुरक्षित घोषित) करने का अभियान तेज किया गया है। दोनों राज्यों की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठनों, उनके कमांडरों और समर्थकों की एक संयुक्त सूची तैयार की है। इसी सूची के आधार पर इन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बिहार चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए पलामू और गढ़वा जिलों में इंटरस्टेट चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर पुलिस बलों के साथ-साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। निगरानी को सशक्त करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले इन चेक पोस्टों के माध्यम से बिहार-झारखंड की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। पलामू में चार प्रमुख इंटरस्टेट चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जबकि गढ़वा जिले में भी कई रणनीतिक बिंदुओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई