---Advertisement---

ब्रेकिंग : EC ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, जानें डिटेल्स..

On: October 9, 2023 8:13 AM
---Advertisement---

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया ꫰ सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा ꫰ इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा ꫰ छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी ꫰ वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे ꫰ सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे ꫰ मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता पर काबिज है, तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है ꫰ तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस सत्ता में है ꫰ तो वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है ꫰

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया, चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की ꫰ इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें कीं हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की, उनके सुझाव और फीडबैक लिए꫰

मिजोरम का कार्यकाल दिसंबर 2023 में खत्म हो रहा है꫰ बाकी राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में कार्यकाल खत्म हो रहा है ꫰ इन 5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं꫰ इन राज्यों में 16.14 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं ꫰ इनमें से 8.2 करोड़ मेल और 7.8 करोड़ फीमेल वोटर हैं ꫰ इन राज्यों में 60.2 लाख ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार वोट करेंगे ꫰

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी