---Advertisement---

ब्रेकिंग हजारीबागः बाइक सवार बैखोफ अपराधी ने दो दुकानों में की ताबड़-तोड़ फायरिंग,जांच में जुटी पुलिस

On: August 5, 2023 11:52 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

हजारीबाग :– राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे. ताजा खबर हजारीबाग जिले का है जहां शहर के बीचो-बीच दिनदहाड़े अपराधियों ने दो दुकानों में फायरिंग की. वहीं गोलीबारी के इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भागने में सफल रहा.

दरअसल यह मामला जिले के इमली कोठी का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने शहर के दो दुकानों में गोली चलाई. अपराधियों ने पहले एक दवा दुकान में गोली चलाई. दुकान के प्रोपराइटर के मुताबिक वह एयरफोन लगाकर गाना सुन रहे थे. इसी बीच एक युवक दवा दुकान के अंदर घुसकर छिप गया इसके बाद उसी युवक के पीछे एक अन्य युवक ने दवा दुकान में फायरिंग की. गोली सीधे जाकर दवा दुकान में लगे सीट से टकराती हुई दुकान में रखी बोतलों में जा घुसी. इस बीच दुकान के प्रोपराइटर डर से दुकान से बाहर भाग निकले.

इसके बाद दवा दुकान में छिपा युवक तेजी से भागते हुए वहां से 200 मीटर पर स्थित लोहे की दुकान में जाकर छिप गया. इस दौरान बाइक सवार बंदूकधारी अपराधी ने लोहे के दुकान में भी फायरिंग की. यहां पर गोली लोहे दुकान के मालिक के कान के पास से गुजरी और वे बाल-बाल बच गए. वहीं दुकानदारों पर गोली चलाने वाला बाइक सवार बंदूकधारी मौके से फरार हो गया. इधर इस घटना की जानकारी दुकानदारों ने तुरंत बड़ा बाजार थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जान बचाकर दुकानों में छिपने वाले युवक को अपने कब्जे में ले लिया है.

इस संबंध में बड़ा बाजार थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. तब तक सरेआम गोलियां चलाने वाला सिरफिरा युवक फरार हो चुका था. वहीं दूसरे युवक राजेश को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. राजेश की भी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. वह आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. शहरवासियों का कहना है कि हजारीबाग में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. कुछ दिन पहले झंडा चौक पर भी पटना से शादी में आयी एक महिला पर सरेआम गोलियां दागी गई थी. शहर में चोरी, छिनतई, हत्या आदि के वारदात में बढ़ोतरी हुई है. इस पर पुलिस प्रशासन को गंभीरता बरतने की जरूरत है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया