झारखंड

ब्रेकिंग: एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने हेमंत सरकार से समर्थन वापस लिया

झारखंड वार्ता

रांची: एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने हेमंत सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। उन्होंने दिसंबर 2019 में राज्य सरकार को अपना समर्थन दिया था। (अजीत गुट) विधायक कमलेश सिंह ने बुधवार को इसकी विधिवत घोषणा कर दी है। बता दें कि कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद जिला बनाने की मांग राज्य सरकार से रखी थी। इसके लिए उन्होंने 31 अक्तूबर की डेडलाइन राज्य सरकार को दी थी। ऐलान नहीं होने की स्थिति में उन्होंने एक नवंबर से समर्थन वापसी की बात कही थी।

साल 2019 में राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार बनी थी, तब एनसीपी के कमलेश सिंह ने सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया था। सदन में विश्वास मत के मौकों पर उन्होंने सरकार का समर्थन किया था। हालांकि, उनके समर्थन वापसी से सरकार पर कोई असर नही पड़ेगा, सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!