Oplus_16777216
जमशेदपुर / झारखंड:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की गाड़ी सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर चोलिबासा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. गनीमत यह रही कि इस हादसे में सभी सवार सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रांची से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी. हादसे की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई और पुलिस द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद एक बार फिर NH-33 की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.




