---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज: गढ़वा में व्यवसाई के घर कुख्यात अपराधी की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

On: September 5, 2025 11:13 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम नामधारी कॉलेज के पास उस समय दहशत फैल गई, जब कुख्यात अपराधी रवि तिवारी ने व्यवसाई ओम प्रकाश गुप्ता के घर पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग भयभीत हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

व्यवसायी के परिजनों ने बताया कि यह हमला पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि लगातार तीसरी बार इस तरह की घटना घटी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, पुरानी आपसी रंजिश के चलते कुख्यात अपराधी रवि तिवारी ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रवि तिवारी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल व्याप्त है और स्थानीय लोग भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

गढ़वा: क्षत्रिय गौरव मंच की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, कृत्रिम किल्लत पर सख्त चेतावनी