July 26, 2026

ब्रेकिंग : 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, PM मोदी होंगे शामिल

Picsart_23-10-25_20-03-22-647.jpg

झारखंड वार्ता

अगले साल 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, प्रधानमंत्री इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। आज राम जन्मभूमि समिति के सदस्यों से मुलाकात हुई। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी दी। हालांकि इसके पांच दिन पहले से ही प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित विधि विधान शुरू हो जाएगा। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला का नियमित दर्शन पूजन भी शुरू हो जाएगा।

लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 का दिन उस वक्त इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा, जब अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला विराजेंगे। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का वक्त दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed