राष्ट्रिय

ब्रेकिंग : सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा, फर्जी प्रमाण पत्र मामले में परिवार साथ जाएंगे जेल

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रही है ꫰ बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी ठहराते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई है ꫰

कोर्ट ने आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा को 7-7 साल की सजा सुनाई है ꫰ आज ही तीनों को कोर्ट से सीधे जेल भेजा जाएगा ꫰ रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने ये आदेश दिया है ꫰ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था ꫰

2017 के विधानसभा चुनाव में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लडे थे ꫰ इस चुनाव में उन्हें जीत भी मिली थी ꫰ उनके विरोधी उम्मीदवार और बीएसपी नेता नवाब काजिम अली खान ने अब्दुल्ला की उम्र को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी ꫰ उन्होंने आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला की उम्र चुनाव लडने की नही है ꫰

इसके बाद इस मामले में नया मोड़ आया जब रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज करवाया ꫰ जिसमें आजम खान और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को भी आरोपी बनाया गया था ꫰

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।