झारखंड

सिल्ली के धर्मपुर में भाई ने की भाई की हत्या ,आरोपी गिरफ़्तार

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली :- सिल्ली थाना अंतर्गत धर्मपुर गाँव में बीते रात बलराम मुंडा, उम्र करीब (65) वर्ष, पिता – स्व0 ख़ेदन मुंडा का उसके ही अपने भाई सीदाम मुंडा के बीच आपसी विवाद हुआ जिसमें सीदाम मुंडा द्वारा अपने भाई बलराम मुंडा पर लाठी- डंडे से प्रहार किया गया। जिससे बलराम मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। सिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर फ़ारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ किया गया तथा शव की पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु राँची रिम्स भेजा गया तथा मृतक की पत्नी के द्वारा दिये गए लिखित आवेदन के आधार पर सिल्ली थाना कांड संख्या 03/26, दिनांक – 13/01/2026 धारा -103(1) भारतीय दंड संहिता के तहत कांड दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सिदाम मुंडा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।