राष्ट्रिय

बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

हैदराबाद:- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। हादसा आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।