सिसई

सिसई: करंट की चपेट में आने से बैल की मौत

ख़बर को शेयर करें

मदन साहु

सिसई (गुमला): प्रखण्ड अन्तर्गत बरगांव में बिजली तार की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। जानकारी मिली कि बरगांव निवासी आनंद साहू सुबह छह बजे अपने बैल को खेत में काम करने के लिए लेकर जा रहे थे। उसी दौरान जमीन पर गिरे बिजली तार के चपेट में बैल आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई है। जिससे आनंद साहू बहुत दुखी हैं, वे एक किसान हैं, और उनके कृषि कार्य के लिए बैल ही एक मात्र सहारा था। इस घटना से किसान को लगभग (35,000) पैंतीस हजार का आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। किसान ने इसकी क्षतिपूर्ति के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।