---Advertisement---

छत्तीसगढ़: दुर्ग में 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 12 की मौत, 15 घायल

On: April 10, 2024 1:59 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

छत्तीसगढ़:- रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कुछ घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए बस हादसे को लेकर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृत व्यक्तियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें