July 26, 2026

अपराधियों की तरह व्यापारियों की पिटाई, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता विकास

IMG_20240412_222821.jpg

मानगो नगर निगम में बीच मेन सड़क पर मंत्री ने बन्ना ने बनवाया कांग्रेस का कार्यालय

यातायात होता है बाधित,आंख मूंदे हुए हैं प्रशासन

जमशेदपुर: भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की बिष्टुपुर में व्यापारी के ऊपर लाठी चार्ज से किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा की व्यापारी को एक अपराधी की तरह पीटे जाने की जितनी निंदा की जाए वह कम होगी । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मानगो थाना और मानगो नगर निगम के बीच में मुख्य सड़क पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बनवाया है। जिसके कारण पूरा यातायात बाधित रहता है वह जिला प्रशासन को केवल इसलिए दिखाई नहीं देता क्योंकि वह मंत्री बन्ना गुप्ता का कार्यालय है ।

अवैध कार्यालय को तोड़ना तो दूर अधिकारियों को कई बार उस कार्यालय में बैठकर चाय की चुस्की लागते भी देखा जा सकता है। पूरे जमशेदपुर में जमशेदपुर नगर निगम के द्वारा संचालित पार्किंग स्थल में खुलेआम दुकान लगाकर नगर निगम के गुंडों के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।

उपायुक्त मामले का लें संज्ञान

साकची बाजार में खुलेआम जमशेदपुर नगर निगम के द्वारा पूरे बाजार को अतिक्रमण कर दुकान लगाकर मोटी रकम वसुली करने का कार्य किया जा रहा है।उन दुकानदारों पर जिला प्रशासन का डंडा नहीं चलता लेकिन एक व्यापारी अपने व्यापार को बचाने के लिए निवेदन करता है तो उसमे कानूनी कार्रवाई न करते हुए लाठी डंडे की बरसात की जा रही है जिसकी निंदा की जाती है उपायुक्त महोदय को संज्ञान लेते हुए नगर निगम के अधिकारी रवि भारती को अविलंब बर्खास्त करना चाहिए ।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed