July 26, 2026

देशभर में CAA लागू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Picsart_24-03-11_19-43-42-777.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- CAA कानून आज़ से देशभर में लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2019 में इस कानून को लेकर काफी विवाद छिड़ा था। भाज़पा द्वारा इसे चुनावी वायदे में भी शामिल किया गया था लेकिन विवाद के बाद मामला टलता गया लेकिन अब लोकसभा चुनाव से पहले ही इसे देश में लागू कर दिया गया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 एक ऐसा कानून है, जिसके तहत दिसंबर 2014 से पहले तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत में आने वाले 6 धार्मिक अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) को नागरिकता दी जाएगी। लंबे समय से भारत में शरण लेने वालों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed