झारखंड

मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को – चंपई सोरेन

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

जमशेदपुर:- बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित समारोह के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को किया जाएगा। हेमंत सोरेन जेल में हैं पर महागठबंधन मजबूती के साथ डटा हुआ है और आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा।”

केंद्रीय जांच एजेंसियों पर टिप्पणी करते हुए सीएम चंपई ने कहा कि “अगर कोई नेता भाजपा में शामिल हो जाता है तो उसे क्लीन चिट मिल जाती है। वहीं विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियों से उम्मीद की जाती है कि वे निष्पक्ष तरीके से काम करें।”

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।