---Advertisement---

हेमंत सोरेन का नाम लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री को किया फोन, बोला- अपनी पत्नी से बात करवाइए

On: November 17, 2025 7:54 AM
---Advertisement---

रांची: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री को झारखंड का मुख्यमंत्री बनकर फोन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्राइवेट असिस्टेंट जय प्रसाद ने इस संबंध में रविवार को गोंदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में बताया गया है कि मोबाइल नंबर 7439077614 से एक अज्ञात व्यक्ति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनकर फोन कर रहा था। इसी नंबर से शनिवार रात करीब 9:50 बजे कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के सरकारी नंबर पर कॉल की गई। कॉल करने वाले ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि “अपनी पत्नी से बात करवाइए”, जिससे अधिकारी भी हैरान रह गए।

जय प्रसाद ने इस कॉल की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में पुलिस को सौंप दी है, जिसमें बातचीत साफ सुनी जा सकती है। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले की आवाज और बात करने का तरीका संदिग्ध था, इसलिए मामले की पुष्टि कर तत्काल थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई।

एफआईआर के बाद गोंदा थाना पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से नंबर की लोकेशन और असली पहचान निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फर्जी कॉल के इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है, क्योंकि किसी राज्य के मुख्यमंत्री का नाम लेकर दूसरे राज्य के उप मुख्यमंत्री को कॉल करना गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि यह शरारत थी, किसी तरह की धोखाधड़ी की कोशिश या फिर साजिश।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

लोहरदगा: पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने रौंदा,मौत,दहशत में लोग

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन