July 26, 2026

मनिका: मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के डीबीटी के लिए लगा शिविर

image_editor_output_image489356975-1746285721545.jpg

अभय मांझी

लातेहार: मनिका प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंईयां सम्मान योजना का DBT करने के लिए लगे शिविर में कोई भी पंचायत सचिव या पंचायत के मुखिया, बाल विकास परियोजना के कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे‌। आज दिन शनिवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक DBT किया गया। आज शिविर में लगभग 138 लाभार्थियों का DBT किया गया। जबकि मनिका प्रखण्ड में 1268 लाभार्थियों का DBT नहीं है।

झारखण्ड ग्रामीण बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी की टीम सुबह 11 बजे से 3 तक प्रखण्ड सभागार में मौजूद रहे। इसके अलावा मनरेगा ऑपरेटर आलोक कुमार ने फार्म में हुई गड़बड़ी की जांच करते नजर आए। प्रखण्ड अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की उपस्थित नहीं रहने के कारण मनिका प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार ने नाराजगी जताई और कहा कि अगले शिविर में सभी लोगों का उपस्थित होना अनिवार्य है।


वहीं जेएमएम के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने भी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसा लापारवाही बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगले शिविर में पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक अपनी जिम्मेवारी को समझें और प्रत्येक पंचायत के गाँव में जाकर DBT होने की सूचना दे और शिविर में भाग लें।

मौके पर मनिका प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, जेएमएम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, जितेंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, आलोक कुमार, झारखंड ग्रामीण बैंक और एसबीआई बैंक की पूरी टीम मौजूद थी।

ख़बर को शेयर करें।