---Advertisement---

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, पार्टी नेता का पद भी छोड़ा

On: January 6, 2025 5:10 PM
---Advertisement---

Canada PM Justin Trudeau Resignation: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लिबरल पार्टी के नेता के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी में आंतरिक असंतोष और लोकप्रियता में कमी आने की वजह से जस्टिन ट्रूडो को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रूडो के अलावा वित्त मंत्री भी इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में कनाडा की राजनीति में अस्थिरता बढ़ने के संकेत हैं।

देश को दिए जा रहे संबोधन के दौरान ट्रूडो ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंबी चर्चा के बाद लिया है। ट्रूडो ने कहा कि लिबरल पार्टी द्वारा उत्तराधिकारी चुने जाने के बाद वह पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं। ट्रूडो ने यह भी कहा कि उन्होंने गवर्नर जनरल मैरी साइमन से 24 मार्च तक संसद को स्थगित करने के लिए कहा, और उन्होंने अनुरोध स्वीकार कर लिया।

ट्रूडो 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री थे। ट्रूडो 11 सालों से लिबरल पार्टी के नेता और नौ वर्षों से प्रधानमंत्री के पद पर काबिज थे। ट्रूडो के इस्तीफे से कनाडा में इसी साल चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न