लोहरदगा

लोहरदगा: भंडरा थाना क्षेत्र में खाई में गिरी कार, बीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य, उनके पुत्र और साले की हुई मौत

लोहरदगा: भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई है। जानकारी अनुसार बीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य गोस्सनर कुजूर का रांची में डायलिसिस करवाने के बाद उनके पुत्र डेविड कुजूर और उनका साला मारकुस कुजूर कार से लोहरदगा लौट रहे थे। इसी क्रम मे नंदिनी पुल के समीप कोटा मोड के समीप कार अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि प्रो. गोस्सनर कुजूर, उनके पुत्र डेविड कुजूर और साला मारकुस कुजूर की मौत हो गई।

घटना की जानकारी के पश्चात स्थानीय पुलिस के सहयोग से मृतकों का शव सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यहां डॉक्टरों ने तीनों की मृत्यु की पुष्टि कर दी। वहीं घटना के पश्चात मसीही समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं क्रिसमस का उत्साह गम में बदल गया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।