---Advertisement---

गुजरात: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ऑयल टैंकर में जा घुसी कार, 10 लोगों की मौत

On: April 17, 2024 12:44 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

गुजरात:- अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार के ऑयल टैंकर में घुसने से कार सवार 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फ़िलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए कार नंबर और आधार कार्ड विवरण के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हादसा उस वक्त हुआ जब ऑयल टैंकर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी। हादसे के समय कार में 10 लोग सवार थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हादसा बेहद भयानक था। हादसे में कार पूरी तरह नष्ट हो गई है और शवों को निकालने के लिए दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार को काटना पड़ा।

एक्सप्रेसवे पर हादसा होने के बाद वडोदरा से अहमदाबाद जाने वाली सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस के अलावा एक्सप्रेसवे हाइवे गश्ती दल भी मौके पर पहुंच गया। किसी तरह पुलिस और हाइवे गश्ती दल ने ट्रैफिक जाम क्लियर कराकर दोबारा वाहनों का आवागमन शुरू कराया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल