July 26, 2026

जमशेदपुर: पुरानी रंजिश में कारपेंटर की हत्या! खुलासा, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा

image_editor_output_image196833498-1745319243869.jpg

जमशेदपुर: उलीडीह के खड़िया बस्ती तिर्की गार्डेन के पीछे 19 अप्रैल को कारपेंटर ननकू लाल की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार इस घटना को पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया था. शराब पीने के दौरान आरोपियों को ननकू नजर आ गया था और उसे गोली मार दी. गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर 4 खड़िया बस्ती का रहने वाला कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला और उलीडीह डिमना रोड स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट निवासी जसबीर सिंह उर्फ विक्की शामिल है.

घटना के बाद पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो पीस जिंदा गोली, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है.

छापेमारी टीम में मुख्य रूप से पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजू, उलीडीह ओपी प्रभारी एसआई कुमार अभिषेक, एसआई विवेक  पाल, अभिषेक कुमार आदि शामिल थे.

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed