---Advertisement---

सावधान!बाहर खड़ी कारों में लगाई जा रही आग,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की इनोवा व सोनारी में वैगन आर फूंकी, सीसीटीवी..!

On: July 5, 2023 10:46 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : शहर में कुछ दिनों से घर के बाहर खड़ी कारों पर खतरा मंडरा रहा है। जिन्हें रात में फूंक दिया जा रहा है। अभी हाल में मानगो और बागबेड़ा में गाड़ियों को फूंकने की घटना से सभी लोग स्तब्ध थे। इसी बीच खबर आ रही है कि गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाबासा में भाजपा पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इसके अलावा सोनारी स्थित नर्स क्वाटर के पास भी एक वैगन आर गाड़ी को आगे के हवाले किए जाने की खबर है। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार की गाड़ी फूंकने के बाद भाग रहे कथित रूप से एक युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहा है। वहीं दूसरी सोनारी की घटना का भी सीसीटीवी फुटेज आया है जिसमें एक युवक की हरकत सामने आई है ।

बताया जाता है कि बीती रात तकरीबन 1.30 से 2.00 के बीच अचानक आग देख पड़ोसियों की नीद टूटी तो घटना के बारे में दिनेश कुमार को पड़ोसियों के द्वारा इस सूचना मिली पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया गया। लेकिन इस बीच गाड़ी का बहुत सारा हिस्सा जल गया।घटना की जानकारी गोलमुरी थाना को दी गई. पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। शॉर्ट सर्किट की घटना से उन्होंने इंकार किया है, कहा की यह जाँच का विषय है की आगजनी के कारण क्या है। कहा कि वे आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करेंगे। उन्होंने आशंका जताया की दुर्भावना से प्रेरित होकर राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने इस कृत्य को अंजाम दिया होगा। भाजपा नेता ने पुलिस से शीघ्र जाँच कर उद्भेदन का आग्रह किया है।

वहीं दूसरी ओर सोनारी नर्स क्वाटर के बाहर खड़े वैगन आर कार को जलाने का मामला प्रकाश में आया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह