झारखंड

CBSE: 10वीं-12वीं बोर्ड 15 फरवरी से, झारखंड के 1.12 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा में राज्य के लगभग 1.12 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं के 71500 और 12वीं के 40500 विद्यार्थी शामिल हैं।

रांची जोन के 6 जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में कुल 33 परीक्षा केंद्र होंगे। इसमें से रांची में कुल 23 परीक्षा केंद्र होंगे। जहां 10वीं के लगभग 13 हजार अभ्यर्थी और 12वीं के लगभग 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।