July 26, 2026

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 87.98% स्टूडेंट्स पास, ऐसे करें चेक

Picsart_24-05-13_13-06-01-288.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। नोएडा रिजन के 80.27 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल 1,22,170 बच्चे कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed