---Advertisement---

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने संजय सेठ को सीबीआइ जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

On: December 27, 2023 8:58 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची/डेस्क : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने सोमवार को रांची के सांसद संजय सेठ को सीएमपीएफ में हुए घोटाले की सीबीआइ जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह, मुख्यालय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मुख्यालय कोषाध्यक्ष मनोज सहाय, मुख्यालय कार्यसमिति सदस्य किरण कुमारी के अलावा संगठन के अन्य सदस्य शामिल थे।

राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि कोयला कर्मियों की मेहनत की कमाई 1.5 लाख करोड़ रुपये का भविष्य निधि और पेंशन फंड धनबाद स्थित सीएमपीएफ संगठन द्वारा प्रबंधित किया जाता है। आयुक्त इसके मुखिया हैं। न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष भारत सरकार कोयला मंत्रालय के सचिव हैं।

दुर्भाग्य से सीएमपीएफ संगठन का मुख्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। वर्ष 2015-18 के दौरान दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में 1,390.25 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। फंड मैनेजरों ने संगठन को रेटिंग में गिरावट के बारे में सूचित किया था, लेकिन सीएमपीएफओ के संबंधित अधिकारियों ने गैर-परिवर्तनीय डिवेंचर के शीघ्र मोचन के लिए समय पर उचित कदम नहीं उठाए। इसके कारण 727.67 करोड रुपये का नुकसान संगठन को हुआ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया दो महत्वपूर्ण जनसुविधाओं का शिलान्यास; सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के समीप जलजमाव से बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर में एहतियात, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई धारा 163, देखें क्या है पाबंदियां

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि