---Advertisement---

CDS बिपिन रावत का हेलीकाप्टर कैसे हुआ था क्रैश? जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

On: December 20, 2024 8:26 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की 8 दिसंबर, 2021 को एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई अन्य सशस्त्र बल कर्मियों की मृत्यु उस समय हो गई थी, जब उनका सैन्य हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में एक संसदीय पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि उस दिन हुई दुर्घटना का कारण “मानवीय भूल” थी।

रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने 13वीं रक्षा योजना अवधि के दौरान हुए भारतीय वायुसेना के विमान हादसों पर रिपोर्ट संसद में पेश की। रिपोर्ट में 34 हादसे का ब्यौरा दिया गया है, जिसमें 2021-22 में हुई 9 हादसे और 2018-19 में हुए 11 हादसे शामिल हैं। रिपोर्ट में हादसों के कारण शीर्षक वाला एक कॉलम भी है, जिसमें हादसे के कारण, हादसाग्रस्त विमानों के प्रकार, तारीख और हादसे का विवरण दिया गया है।

रिपोर्ट में सूचीबद्ध 33वें हादसे का कनेक्शन बिपिन रावत से हैं। इनका हेलीकॉप्टर Mi-17 मानवीय भूल (एयरक्रू) के कारण क्रैश हुआ था। 3 साल बाद स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की गई है, जिसमें हादसे का कारण ‘ह्यूमन एरर’ (Aircrew) यानी मानवीय चूक को बताया गया। मंत्रालय ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि जांच समितियों की सिफारिशें दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के इरादे से लागू की जाएंगी और इन 34 हादसों के लिए जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया