---Advertisement---

बीडी राम की हैट्रिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, श्री बंशीधर नगर में जमकर उड़े अबीर गुलाल व आतिशबाजी

On: June 5, 2024 2:36 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– पलामू लोकसभा सांसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम का हैट्रिक व प्रचंड जीत करने पर श्री बंशीधर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। वही एनएच 75 मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के समीप अबीर गुलाल लगाकर जमकर आतिशबाजी किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, बीडी राम जिंदाबाद,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि के नारे लगाए। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का जनादेश दिया है। देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता ने विष्णु दयाल राम को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाकर हैट्रिक लगाने का काम किया हैं। यह जीत जनता और कार्यकर्ता की जीत है। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जमकर पसीना बहाया था, जिसका परिणाम रहा की वीडी राम पलामू से लगातार तीसरी बार विजई हुए। उन्होंने देवतुल्य जनता का आभार प्रकट किया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार की उठाई मांग

श्री बंशीधर नगर में नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत,प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप

दो वर्षों से अधूरा पड़ा जलमीनार, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विश्वकर्मा टोला के लोग