ईटानगर/गंगटोक: अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में अरुणाचल की 60 सीटों पर मतगणना हो चुकी है और भाजपा ने अपने जीत का परचम लहरा दिया है। 60 सीटों में से 46 सीटें भाजपा को मिली हैं। भाजपा इस बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। वहीं, नेशनल पिपुल्स पार्टी (NPEP) की बात करें तो इस पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। पिपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (PPA) ने राज्य की 2 सीटें अपने नाम की है। जबकि नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) 3 सीटें जीत चुकी है। कांग्रेस को इस राज्य में सिर्फ 1 सीट ही मिली है। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी जीत हासिल की है। पीएम मोदी ने अरूणाचल प्रदेश की जनता को इस अप्रत्याशित जीत के लिए एक्स हैंडल पर ट्वीट कर आभार व्यक्त किया है।
Thank you Arunachal Pradesh! The people of this wonderful state have given an unequivocal mandate to politics of development. My gratitude to them for reposing their faith in @BJP4Arunachal yet again. Our Party will keep working with even greater vigour for the state’s growth.
सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 32 में से 31 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है। विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को एक सीट मिली है। पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग भी चुनाव हार गए हैं। पीएम मोदी ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को जीत पर बधाई दी है।
Congratulations to SKM and CM @PSTamangGolay for their victory in the Sikkim Assembly Elections 2024. I look forward to working with the State Government to further the progress of Sikkim in the coming times.