झारखंड

गढ़वा: आईटीआई वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्राधीक्षक व दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

गढ़वा: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची द्वारा राज्य के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा (जुलाई 2025) के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा जिले के सात परीक्षा केंद्रों-औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा; औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भंडरिया; औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झगराटांड़ ; महिला प्राइवेट आईटीआई, कल्याणपुर; प्राइवेट आईटीआई, रंका खुर्द रंका; गाँधीयन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अचला नावाडीह, शाहपुर रोड, सोह; एवं ओम प्राइवेट आईटीआई, औरेया, मेराल में केंद्राधीक्षक एवं दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के पूरे अवधि में अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही, परीक्षा समाप्ति उपरांत संबंधित प्रतिवेदन समय पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएँगे।

परीक्षा की अवधि के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रंका एवं श्रीबंशीधर नगर अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की निगरानी करते हुए प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखेंगे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।