राष्ट्रिय

केंद्र सरकार ने कुश्ती संघ चलाने के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को पैनल बनाने का दिया निर्देश

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- केंद्र सरकार ने 24 दिसंबर को बड़ा फैसला लेते हुए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को सस्पेंड कर दिया है। अब कुश्ती संघ को चलाने के लिए केंद्र सरकार ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को पैनल बनाने का निर्देश दिया है। यौन शौषण के आरोपी बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के इंडियन रेसलिंग फेडरेशन के चुनाव में जीतकर कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कई चर्चित पहलवान अपना विरोध जाता चुके हैं। पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था, जबकि पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस लौटा दिया था।

इंडियन ओलंपिक संघ ने 24 घंटे के भीतर एड-हाॅक कमेटी बनाने का ऐलान भी कर दिया है। इस कमेटी में तीन सदस्य होंगे, जिसमें एक महिला भी होगी।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।