July 26, 2026

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का डीसी को मांग पत्र, मणिपुर के दोषियों को फांसी की मांग

n52178860616902792572710c5f565277f5626c2cf3963475748fd27ba081d90f51392843e32b0882432bd9_copy_690x360.jpg

जमशेदपुर :मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय कृत्य के खिलाफ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि इस अमानवीय कृत्य के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने मणिपुर में अभिलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हृदयविदारक घटना से पूरा देश शर्मसार है। घटना के इतने दिनों बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना बहुत दुखद है।

इस दौरान सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़कों पर घूमाया गया यह देश को शर्मसार करने वाली हृदय विदारक घटना से पूरा देश दुःखित और गुस्से में है।किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की घटना न सिर्फ निंदनीय बल्कि क्षमा नहीं करने वाला अपराध है।आज भी हमारे समाज में महिला का स्थान सबसे ऊपर है, इसलिए उक्त हृदय विदारक घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर गुरु चरण सिंह, परविंदर सिंह, सोहेल, कमलजीत कौर, गुरमीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।