---Advertisement---

केंद्रीय सूचना आयुक्त ने केनरा बैंक के खासमहल डीएम को जनहित के सवालों जवाब नहीं देने पर किया तलब

On: January 13, 2024 5:03 AM
---Advertisement---

आरटीआई एक्टिविस्ट कृति वास मंडल ने केंद्रीय सूचना आयोग में दायर की थी सेकेंड अपील

जमशेदपुर: आरटीआई कार्यकर्ता श्री कृतिवास मंडल ने केनरा बैंक खासमहल/ करनडीह से आम जनता के हित के लिए 11 बिन्दुओं पर सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगा गया था लेकिन केनरा बैंक शाखा प्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता श्री कृतिवास मंडल को सूचना उपलब्ध ससमय नहीं कराया गया था जिसके कारण श्री कृतिवास मंडल ने मुख्य सूचना आयुक्त केन्द्रीय सूचना आयोग दिल्ली में द्वितीय अपील दायर किया गया था जिसकी सुनवाई हेतू 15 जनवरी 2024 को सुबह 10-30 बजे केन्द्रीय सूचना आयुक्त आनंदी रामलिगंन के द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के एन आई सी में किया जाएगा।

केन्द्रीय सूचना आयुक्त ने स्पष्ट केनरा बैंक के डीएम जमशेदपुर को कहा है कि पूरी फाइल के साथ स्वयं उपस्थित रहे और मामले के तथ्यों से पूरी तरह से परिचित हो और किसी कारण वश अगर डीएम सुनवाई में भाग नहीं लेता है तो कारण बताना होगा और लोक सूचना अधिकारी के नीचे के पदाधिकारी को सुनवाई के लिए अधिकृत नहीं करना है।

अपीलार्थी कृतिवास मंडल को भी समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है ताकि सुनवाई के दौरान सारा तत्वों को रख सके।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now