---Advertisement---

सीईओ ने संथाल परगना भ्रमण के दौरान आदिम जनजाति की ग्रामीण महिलाओं से लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

On: April 5, 2024 3:31 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024:- मेरा तो गउना हो गया है, मैं कैसे यहाँ मतदान करूंगी ? मेरी ससुराल दूसरे जगह पर है कुछ दिन बाद मेरे पति मुझे ससुराल ले जाएंगे। उक्त बातें पाकुड़ के फुलपहाड़ी क्षेत्र में रहने वाली जनजातीय समूह की मारनकुड़ी हांसदा ने कहीं जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने अपने संताल भ्रमण के क्रम में मारनकुड़ी हांसदा से उनके मतदाता पहचान पत्र के बारे में पूछा। ज्ञात हो कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार से ही संताल परगना क्षेत्र में परिभ्रमण कर सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों की व्यवस्था एवं मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण कर रहे है। संथाल परिभ्रमण के क्रम में आज शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहेबगंज, मंडरो एवं पाकुड़, फुलपहाड़ी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं एवं यहां के आदिम जनजाति क्षेत्रों के मतदाता से मिलकर लोक सभा मतदान को लेकर उनके क्षेत्रों में चल रही तैयारीयों पर उनकी प्रतिक्रिया जान रहें है।

परिभ्रमण के क्रम में अपनी सासू मां के साथ खरिहानी में कार्य कर रही नई बहू से उनका मतदाता पहचान पत्र के बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूछा जिसपर उनका कहना था कि अभी विवाह की कुछ रस्में शेष है, जिसके उपरांत वो यहाँ की हो जाएंगी ( इस जनजाति में विवाह प्रथा में  महिला एक वर्ष पूर्व ही अपने ससुराल में आ जाती है बाद में फिर सभी परिजनों को खान पान कराकर विवाह को सम्पूर्ण माना जाता है)।

इन सभी मामलों गंभीरता पूर्वक लेते हुए बीएलओ को वोटर हेल्पलाइन ऐप से इन मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही यदि को नई बहु बीएलओ के क्षेत्र अंतर्गत आई हैं तो उनके मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन अवश्य ले लें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक