---Advertisement---

चाईबासा: हाथियों की आपसी संघर्ष में 1 की मौत, हाथी का एक दांत गायब; जांच में जुटा वन विभाग

On: January 28, 2026 2:35 PM
---Advertisement---

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले अंतर्गत चाईबासा वन प्रमंडल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। टोंटो और झींकपानी थाना क्षेत्र में हाथियों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में एक वयस्क नर हाथी की मौत हो गई। मृत हाथी का शव टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकाट्ठा और रोंमारा गांव के बीच जंगल इलाके में पाया गया।


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झींकपानी क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हाथियों का एक झुंड सक्रिय था। मंगलवार देर रात झुंड के दो नर हाथियों के बीच वर्चस्व को लेकर जबरदस्त संघर्ष हुआ। यह भिड़ंत इतनी उग्र थी कि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब बुधवार सुबह जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम को घटनास्थल से हाथी का एक दांत गायब मिला। विभाग का कहना है कि भिड़ंत के दौरान हाथी का एक दांत टूटकर अलग हो गया था, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह दांत वहां से हटा लिया गया।


वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि हाथी का दांत किसी स्थानीय ग्रामीण द्वारा उठाया गया है या इसके पीछे किसी संगठित अंतरराज्यीय हाथीदांत तस्करी गिरोह की संलिप्तता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now