खासम ख़ासझारखंड

चाईबासा: बजरंग दल और गौ रक्षा दल ने 9 गायों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, दो को पकड़ा

चाईबासा: मोची साईं में बजरंग दल एवं गौ रक्षा दल ने गुप्त सूचना के आधार पर गौ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला। इस अभियान के दौरान बीती रात्रि एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई, जिसमें तस्करी कर ले जाई जा रही 9 गौ माताओं को सुरक्षित बरामद किया गया।

प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर बजरंग दल के गौ रक्षकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना प्रभारी को दी।

सूचना मिलते ही बजरंग दल, गौ रक्षा दल एवं प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कसाइयों के हाथों से जाने से पूर्व ही गौ माताओं को सुरक्षित बचा लिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान बजरंग दल एवं गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता समय पर उपस्थित रहे और सभी के सहयोग से इस सराहनीय कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

प्राथमिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम एवं पता निम्न प्रकार बताया:

1. नारायण सुंडी – ग्राम: सनको साईं
(बताया कि जगन्नाथपुर कुचेरा गांव से चाईबासा कसाई बस्ती की ओर ले जाया जा रहा था)

2. शेरो सिटी – ग्राम: सनको साईं
(दोनों एक ही गांव के निवासी बताए गए)

पूछताछ में यह भी बताया गया कि वे साथ में जा रहे थे तथा दो भैंसों को भी ले जाया जा रहा था। मामले की विस्तृत जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।

संगठन की ओर से सरकार एवं प्रशासन से मांग की गई है कि गौ तस्करी जैसी घटनाओं पर शीघ्र रोक लगाने हेतु कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि गौ माता हिंदू समाज में आस्था एवं भगवान के स्वरूप के रूप में पूजनीय हैं।

मुख्य रूप से उपस्थित:

– समीर पॉल – जिला अध्यक्ष, गौ रक्षक, बजरंग दल
– दुवारिका शर्मा – भाजपा युवा नेता
– संजय कुमार
तथा अन्य गौ रक्षक एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *