---Advertisement---

झारखंड को दहलाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश फिर एक बार फेल,28 पीस आइईडी बम भारी मात्रा में बारूद जप्त

On: March 28, 2025 3:05 PM
---Advertisement---

चाईबासा : जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने जंगल में 28 पीस आईईडी बम 23 पीस डेटोनेटर, 25 किलो यूरिया, एक किलो गन पाउडर, 50 पीस स्विच, 250 मीटर कोडेक्स वायर, 150 पीस सेफ्टी फ्यूज, एक पीस सिंटेक्स छुपा कर रखे थे। जिसे बरामद करने में सुरक्षा बलों को वरना भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। बम को डिफ्यूज कर दिया गया है।

चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के मुताबिक गुप्त इंफॉर्मेशन मिली थी कि नक्सलियों ने जंगल और पहाड़ी इलाके में भारी मात्रा में विस्फोट और हथियार छुपाकर रखा है। मिली इंफॉर्मेशन पर चाईबासा पुलिस और CRPF के जवानों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। सर्चिंग के दरम्यान जवान टोंटो थाना क्षेत्र के जिम्कीइकीर के पास के जंगली इलाके में घुसे। जहां प्लांट किये कुछ IED और छुपाकर रखे गये अन्य सामान मिले। गनिमत रही कि किसी का भी पैर उन IED बमों पर नहीं पड़ा। अगर किसी का पैर बम पर पड़ जाता तो बम के धमाकों से चाईबासा दहल उठता।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now