---Advertisement---

चाईबासा: सुरक्षा बलों को फिर बड़ी सफलता, 18 पीस डेटोनेटर जप्त

On: July 1, 2025 4:02 PM
---Advertisement---

चाईबासा: नक्सलियों को समूल नष्ट करने के लिए चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए रखें 18 पीस डेटोनेटर सुरक्षा बलों के हाथ लग गए हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है।सुरक्षा के मद्देनजर बरामद सभी डेटोनेटर को जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया। इस काम के लिए सुरक्षाबलों को बम निरोधक दस्ता की मदद लेनी पड़ी।

चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को इंफॉर्मेशन मिली थी कि टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के जंगली/पहाड़ी इलाके में उग्रवादियों ने गोला-बारूद छुपाकर रखा है। उग्रवादियों का मकसद उग्रवाद के खिलाफ जवानों के बढ़ते कटम को रोकना है। इसके बाद चाईबासा पुलिस, CRPF 60BN और झारखंड जगुआर के जवानों की संयुक्त टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकल पड़ी। इसी दरम्यान जवानों को यह कामयाबी मिली।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह