---Advertisement---

चाईबासा: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पांच और बंकर किए धवस्त

On: April 10, 2025 4:52 PM
---Advertisement---

चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहा है अभियान में सुरक्षा बलों को आए दिन सफलता मिलती जा रही है और नक्सलियों के मंसूबे ध्वस्त होते जा रहे हैं कभी बम हथियार गोला बारूद बरामद हो रहे थे और अब उनके बंकर ध्वस्त हो रहे हैं इसका साफ मतलब है कि नक्सली अपना ठिकाना छोड़कर भाग रहे हैं और वह अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलपाबुरू के जंगली और पहाड़ी इलाके में बनाये गये थे। यहां याद दिला दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसी सूचना पर पुलिस, कोबरा 203 बटालियन, 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 26, 60, 134, 174, 193, 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल लगातार अभियान चला रहा है। इसी दौरान जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलपाबुरु के जंगल और पहाड़ी इलाकों में पांच बंकर सुरक्षा बलों को मिले जिसे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CJI सूर्यकांत के भाई को फोन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, चीफ जस्टिस बोले- क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा…

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जामताड़ा: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा गड़बड़ झाला, 650 फर्जी सर्जरी,डीसी ने…!

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली