---Advertisement---

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

On: March 5, 2026 10:10 PM
---Advertisement---

रांची: बाहा पर्व के मौके पर पुरानी परंपरा को निभाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा दो दिवसीय दौरे पर सपरिवार पहुंचे और वहां ग्रामीणों के साथ मिलकर पूजा पाठ की और बाहा पर्व की जश्न में शामिल हुए। उन्होंने मांदर पर थाप भी लगाया और झूमे। मुख्यमंत्री ने जाहेर थान में पूजा-अर्चना की। हाथ में फूलों की माला और चेहरे पर शांत मुस्कान लिए सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान पूजा कार्य की जिम्मेदारी नाइके बाबा चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा छोटू बेसरा ने निभाई। एक ग्रामीण ने बताया, “सीएम को अपने बीच देखकर हम सबका हौसला बढ़ गया। उनका आना हमारे लिए गर्व की बात है।”

मुख्यमंत्री जब अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे, तो गांव के लोग ढोल-नगाड़ा, मांदर और गीतों के साथ उनका स्वागत कर रहे थे। कुछ बच्चे उत्साह में उछल रहे थे, तो बुजुर्ग हाथ जोड़कर सीएम का अभिनंदन कर रहे थे। सीएम हेमंत सोरेन ने भी मौके पर मांदर बजाया, जिससे ग्रामीणों का उत्साह और बढ़ गया। ग्रामीणों की आँखों में खुशी और उम्मीद दोनों झलक रही थी।

सपरिवार आए मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से की आत्मीय बातचीत
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ थे। उनकी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

सीएम ने लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनी और उन्हें बहा पर्व की शुभकामनाएं दी। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए ग्रामीणों के साथ त्योहार का आनंद लिया। यह बहा पर्व ग्रामीणों और मुख्यमंत्री के बीच आपसी आत्मीयता और जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित