---Advertisement---

चाईबासा: काला जादू करने के शक में महिला से गैंगरेप, गला दबाकर मार डाला; 3 आरोपी गिरफ्तार

On: October 17, 2025 8:06 AM
---Advertisement---

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक भयावह वारदात सामने आई है। काला जादू करने के शक में तीन युवकों ने 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि यह जघन्य घटना 12 अक्टूबर की रात को घटी थी। मृतका ओडिशा के मयूरभंज जिले के घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और वह अपने पति से अलग रह रही थी। महिला उसके पति की दूसरी पत्नी बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के पति को घटना की जानकारी देर से मिली, जिसके बाद उसने बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई। जांच शुरू करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर महिला का शव एक बांध के पास पत्थरों से ढका हुआ बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक आरोपी का एक साल का बच्चा बीमार रहता था। गांव में यह अफवाह फैलाई गई कि महिला ‘डायन’ है और वही बच्चे की बीमारी की जिम्मेदार है। इसी अंधविश्वास के चलते 12 अक्टूबर की रात आरोपी अपने दो साथियों के साथ महिला के घर घुसा, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। जांच जारी है और आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने कहा: “हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेहद गंभीर है। कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

चाईबासा:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य संकीर्तन रैली सफलतापूर्वक संपन्न

चाईबासा: भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का किया ग्राउंड सर्वे,कई कमियां सामने आई