---Advertisement---

चाईबासा:टोंटो महिला का खून से लथपथ शव मिला, मची सनसनी

On: October 3, 2025 10:43 AM
---Advertisement---

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र किताहातु टोला लातार गांव की रहने वाली सुखमति लोहार नामक महिला का खून से लथपथ शव जंगल में मिलने से सनसनी मच गई है। प्रथम दृष्टया में धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को सुखमति घर से बाहर गई थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की। दो दिन बाद बुधवार को गांव के नजदीकी जंगल से उसका खून से लथपथ शव मिला।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस जघन्य अपराध के पीछे वजह क्या थी। जांच में जमीन विवाद या डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वास संबंधी वजह की आशंका जताई जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही टोंटो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें अंदाजा भी नहीं है कि आखिर किसने और क्यों हत्या की।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत