---Advertisement---

चक्रधरपुर: युवक की गला काटकर हत्या, मची सनसनी

On: February 26, 2026 12:39 PM
---Advertisement---

चक्रधरपुर: नगर परिषद चुनाव खत्म होते ही गैंगखोली में बुधवार की रात एक युवक की भुजाली से गला काटकर हत्या की खबर से सनसनी मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर निवासी राज तांती ने हमलावर से कुछ पैसे उधार लिए थे। इसी उधार के पैसे की वसूली को लेकर उसकी हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर शीतला मंदिर वार्ड संख्या 7 निवासी राज तांती नामक युवक चक्रधरपुर के गैंगखोली इलाके में कुछ युवकों के साथ मिलकर मादक पदार्थ का सेवन कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने राज तांती को दिए अपने उधार के पैसे वापस मांगे। जिसको लेकर राज तांती और युवक के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गयी।
मामला इतना बढ़ गया कि हमलावर युवक ने भुजाली से राज तांती के गले पर जानलेवा हमला कर दिया ।भुजाली के इस हमले में राज तांती का गला कट गया। वह अपनी जान बचाने के लिए कटे हुए गले को हाथ से दबाकर वहां से भाग निकला।

इस दौरान उसके गले से खून की धार बहती रही। किस तरह वह अपने निवास स्थल शीतला मंदिर पहुंचा। लेकिन इसके बाद वह बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।
इस घटना को लेकर राज तांती के पिता मारतुल तांती ने धर्मेन्द्र प्रधान के बेटे सन्नी प्रधान पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि सन्नी ने ही राज तनती को उधार के पैसे के लिए मारपीट की और उसका गला भुजाली से काट कर उसकी जान ले ली है।

इस पुरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है और परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वही अनुमंडल अस्पताल में प्रभारी डीएसपी विनोद कुमार पुलिस जवानों के संग पहुँच कर मामले की छानबीन कर रहे है। लोगो ने बताया की यह हत्या ब्राउन सुगर कारोबार से जुड़ा हुआ है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now