---Advertisement---

5 माह में सीएम के रूप में दिखा दिया काम कैसे होता है,मौका मिला तो राज्य को बेहतर बनाएंगे: चंपई सोरेन

On: August 24, 2024 4:16 PM
---Advertisement---

सरायकेला खरसावां: मुख्यमंत्री के रूप में 5 महीना में दिखा दिया कि किस तरह काम होता है।आगामी विधानसभा चुनाव तक सभी विकल्प खुले हैं। अपना अलग संगठन खड़ा करना या इस राह में अगर कोई साथी मिले तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। मौका मिला तो देश के अंदर बढ़िया राज्य बनाकर दिखा देंगे। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कही।

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो से नाराजगी के बीच सरायकेला पहुंचे।उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से बात की। जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। टाउन हॉल में हुई सभा में उन्होंने अपनी व्यथा बयां करते हुए एक राजनीतिक कदम पर चर्चा की और कहा की जीवन की नया अध्याय शुरू की है। भूमिका बांध रहें हैं। जल्द ही खुलासा करेंगे।

इसके बाद पूर्व सीएम ने कहा कि नया अध्याय में पूरे कोल्हान के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हूए पूर्व सीएम सोरेन ने कहा कि अलग राज्य के आंदोलन में गुरूजी शिबु सोरेन के साथ जुड़े और आंदोलन किया और परिवार को छोड़ कर जंगल में भी रहे। आज राज्य गठन के 24 वर्ष बाद नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, इस दौरान जनता का प्यार व सम्मान भी काफी मिल रहा है।

पूर्व सीएम ने कहा कि आंदोलन के दौरान मजदूरों के हक व अधिकार दिलाने का काम किया गया। चंपाई सोरेन ने कहा कि झामुमो को खून पसीना से सींचने का काम किया है, उसमें किसी प्रकार का छेड़छाड़ नही करेंगे. जो साथी स्वेच्छा से साथ चलने को तैयार हैं, उनका स्वागत है।किसी को जबरन साथ चलने को बाध्य नही करेंगे।सरायकेला खरसावां जिला के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने चंपाई सोरेन के साथ चलने की घोषण की।

मौके पर सभा में उपस्थित समर्थकों की आवाज गूंजी चंपाई दा हम आपके साथ हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की