झारखंड

चंपई सोरेन 2 फरवरी को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 10 दिनों में साबित करना होगा बहुमत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- राज्यपाल ने विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को झारखंड में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। चंपई सोरेन 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बहुमत साबित करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का आमंत्रण मिलने में देरी से सत्ताधारी गठबंधन दल के विधायक दो प्राइवेट विमानों से हैदराबाद जाने वाले थे लेकिन रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण विमान उड़ान नही भर पाए, इस कारण हैदराबाद जाने की योजना रद्द करनी पड़ी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।