---Advertisement---

चांडिल: मुर्गा पाड़ा गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया, कुख्यात अपराधी विजय तिर्की को भूना,मची अफरातफरी

On: December 24, 2025 8:49 PM
---Advertisement---

सरायकेला:चांडिल थाना अंतर्गत चीलगु गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया। इस दौरान भगदड़ मच गई।इस गोलीबारी की घटना में कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या की खबर है। ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुर्गा पाड़ा में विजय तिर्की भी शामिल था इसी दौरान पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से खोखे समेत अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और आयोजन में शामिल लोगों की सूची खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक विजय तिर्की का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त बताया जाता रहा है और इलाके में उसकी पहचान एक सक्रिय अपराधकर्मी के रूप में थी। ऐसे में हत्या के पीछे आपसी रंजिश, गैंगवार या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस संभावित हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत