झारखंड

कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्कूलों के समय में परिवर्तन, जानें डिटेल्स

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- झारखंड में बढ़ी हुई ठंड और शीतलहरी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त (अल्संख्यक सहित) और सभी प्राइवेट स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन हुआ है। 19 जनवरी से 25 जनवरी तक केजी से पांचवीं (प्राइमरी) की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। जबकि क्लास 6 से 12 तक की कक्षाएं पहले की तरह सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।