---Advertisement---

चाईबासा: सीमावर्ती जंगल से भारी मात्रा में IED और विस्फोटक बनाने का सामान बरामद

On: July 20, 2025 3:17 PM
---Advertisement---

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए लगभग 14 IED (प्रत्येक का वजन 2-2 kg), देसी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बम निरोधक दस्ते की मदद से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि 18 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादियों ने टोकलो थाना और कुचाई थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में गोला बारूद छुपा कर रखा है। उक्त सूचना के उपरांत चाईबासा और सरायकेला की पुलिस ने झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60 बटालियन के साथ मिलकर 19 जुलाई को सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी क्रम में रविवार को माओवादियों द्वारा छुपा कर रखा गया विस्फोटक और अन्य सामग्री को बरामद किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

चाईबासा:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य संकीर्तन रैली सफलतापूर्वक संपन्न

चाईबासा: भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का किया ग्राउंड सर्वे,कई कमियां सामने आई