चतरा

चतरा: कुख्यात अपराधी लालू साव गिरफ्तार, पिस्टल और अफीम बरामद

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

चतरा: झारखंड और बिहार के कुख्यात अपराधी लालू साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चतरा की सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। साथ ही थाना क्षेत्र के कठौतिया से पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त मोटरसाइकिल की सीट से पुलिस ने 2.700 किलो गीला अफीम, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधी लालू के विरुद्ध हत्या व लूट समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। कुख्यात अपराधी लालू साव को उसकी बहन के घर से दबोचा गया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।